बोले गोण्डा : हाईवे पर अवैध कट बने हादसों की वजह, जिम्मेदार बेपरवाह
गोंडा, मार्च 22 -- जिले से गुजरने वाले गोंडा-बलरामपुर एनएच पर अवैध कटों की भरमार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। शहर से लेकर हाईवे पर बने अवैध कट हादसों का कारण बन रहे हैं। शहर में डिवाइडर के बीच कई स्थानों पर कट लगे हुए हैं, जिसकी वजह से लोग अपने वाहनों को जहां-तहां से मोड़ लेते हैं और इसी वजह से भी हादसे भी होते हैं। हिन्दुस्तान के बोले गोंडा मुहिम मे शामिल अभिषेक शुक्ला, श्यामजी तिवारी, अविनाश सिंह, रजनीकांत ने बताया कि शहर में आधा दर्जन से अधिक कट अनाधिकृत बने हुए हैं। शहर क्षेत्र में ही तीन से चार ऐसे अवैध कट हैं, जहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। शहर में ही पोर्टर गंज से अम्बेडकर चौराहा तक तीन से चार अवैध कट हैं। वहीं, बहराइच से अयोध्या जोड़ने वाले मार्ग पर वाहनों की बढ़ती संख्या को लेकर मार्ग का चौड़ीकरण करने की आवश्यकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.