गोंडा, मार्च 10 -- चालीस लाख की आबादी वाले जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी है तो केवल प्रतिभाओं को उचित संसाधन और प्लेटफार्म मिलने की। कई महिला खिलाड़ी अपने दमखम से राज्य स्तर पर मेडल जीत चुकी है। उतरौला रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम करीब दस एकड़ में बना हुआ है। समय के साथ स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं में इजाफा नहीं हुआ। खिलाड़ियों की मांग के अनुरूप खेल सुविधाएं न होने स यह खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। महिला खिलाड़ियों ने कहा कि सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण मिले तो हम लोग भी जिले का नाम देश और प्रदेश स्तर पर रोशन कर सकते हैं। इन कमियों के बावजूद जिले की प्रतिभाओं ने सीमित संसाधनों के बाद भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है। उधर,...