गोंडा, मार्च 13 -- जिले की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले चौकीदार (ग्राम प्रहरी) आज भी सीमित संसाधनों और अल्प मानदेय में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। जिले में वर्तमान समय में 17 थाने हैं। सभी थाना क्षेत्रों में चौकीदारी की ड्यूटी रहती है। लाल गमछा इनकी खास पहचान होती है। गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, विवाद या अपराध की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाने और रात्रि पहरा देने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होती है। इसके अलावा कजरीतीज, त्योहार ,चुनाव, बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई जाती है। जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में 1400 से अधिक ग्राम प्रहरी तैनात किए गए हैं। ये लोग गांव और पुलिस के बीच तीसरी आंख के साथ एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करते हैं। ग्राम प्रहरियों की सतर्कता से कई बार समय रहते पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं ...