गोंडा, फरवरी 24 -- शहर का रोडवेज बस स्टेशन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ ही दिल्ली में आनंद विहार तक बड़ी संख्या में यात्री रोजाना सफर करते हैं। बताया जा रहा है कि करीब छह से सात दशक पहले बस स्टेशन का निर्माण हुआ था। समय बीतने के साथ बस स्टेशन का भवन जर्जर होने के साथ बदहाली का दंश झेल रहा है। हिन्दुस्तान के बोले गोण्डा मुहिम में शामिल लोगों ने कहा कि देवीपाटन मंडल मुख्यालय के बस स्टेशन को शहर से बाहर शिफ्ट करने की जरूरत है। बीते ढाई दशक से सिर्फ कागजों में बस स्टेशन शिफ्टिंग की कवायद चल रही है। स्टेशन परिसर छोटा होने के कारण बसें सड़कों पर खड़ी होती हैं, जिससे हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। यात्रियों का कहना है कि बस अड्डे में गंदगी आम बात है। गर्मी के मौसम में यात्रियों के ठहरने की न पर्याप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.