गोंडा, फरवरी 26 -- ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। बेसिक स्कूलों, माध्यमिक विद्यालयों और सांसद खेल स्पर्धा जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही मिनी स्टेडियम और ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कर खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। शहर के उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का निर्माण वर्षों पहले किया गया था। यहां नियमित रूप से बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, खो-खो और कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं। जिले के खिलाड़ी यहां अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखारते हैं। हालांकि, कई खेल विधाओं के लिए प्रशिक्षित कोचों की कमी अब भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.