गोंडा, मार्च 6 -- सोने व चांदी के दाम में बेतहाशा वृद्धि से ग्राहक के साथ जिले में आभूषण बनाने वाले कारीगर भी परेशान हैं। उनका कहना है कि आभूषणों की मांग में कमी के चलते उन्हें आर्थिक तंगी और रोजगार की कमी से जूझना पड़ता है। हिन्दुस्तान के बोले गोंडा मुहिम में रगड़गंज बाजार में सर्राफा व्यवसाय से जुड़े लोगों ने कहा कि कारीगरों को वाजिब मेहनताना तक नहीं मिल पा रहा है। वजह साफ है कि नामचीन कंपनियों की आधुनिक मशीनों के सामने उनके बनाए आभूषण में फिनिशिंग की कमी रह जाती है। इन लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में जीविकोपार्जन के लिए कोई दूसरा काम तलाशना पड़ेगा। बाजार के रामधन सोनी, सत्य प्रकाश सोनी आदि ने कहा कि पारंपरिक डिजाइन के बजाय हल्के आभूषणों की बढ़ती मांग हालात और जटिल होते जा रहे हैं। अगर हम लोगों को सरकारी इमदाद न मिली तो स्थिति बद...