गोंडा, मार्च 31 -- जिले में सरकारी नलकूपों की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। असिंचित Rs.क्षेत्र में सिंचाई का प्रमुख साधन माने जाने वाले राजकीय नलकूप कई स्थानों पर खराब पड़े हैं। हालांकि सिंचाई विभाग के मुताबिक सिर्फ एक दर्जन नलकूप खराब पड़े हैं। किसानों का कहना है कि हकीकत में यह आंकड़ा काफी अधिक है। यही नहीं जहां नलकूप चल रहे हैं वहां पर किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसका कारण पुरानी नालियां जर्जर होकर टूट चुकी हैं। जिससे पानी आगे नहीं जा पाता है। पड़री कृपाल ब्लॉक क्षेत्र में कपिसा, पकड़ी कैशवार, विशवां गणेश और महादेवा का नलकूप खराब होने की बात स्थानीय किसान बता रहे हैं। नलकूपों के खराब होने से किसानों को डीजल खर्च कर निजी नलकूपों से खेतों की सिंचाई करना पड़ रहा है। इससे किसानों की अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा ह...