गोंडा, दिसम्बर 16 -- अवध क्षेत्र की पहचान रही नौटंकी विलुप्त होने की कगार पर है। कभी गांव में नगाड़े की आवाज सुनते ही नौटंकी प्रेमी बरबस खिंचे चले आते थे। यही नहीं फरवाही नृत्य, लिल्ली घोड़ी और लोक जीवन से जुड़ी कई प्रस्तुतियां अब न के बराबर दिखती हैं। भला हो डिजिटल मंच का जिसके जरिए कलाकारों को जिले ही नहीं देश-दुनिया में पहचान मिल रही है। गोण्डा। जिले में सांस्कृतिक कलाकार अपनी कला के माध्यम से समाज में संस्कृति को संजीवनी देते हैं। इसके साथ ही वे व्यवस्था पर चोट कर समाज और सरकार को जगाने का काम करते हैं। वर्तमान में इस अनमोल धरोहर को बचाए रखने की जरूरत है। जिले में कई ऐसे कलाकार हैं, जो अंतरराष्ट्रीय फलक पर गोंडा जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। शहर के कौड़िया क्षेत्र के सांस्कृतिक कलाकार सुरेंद्र प्रेमी, दीपिका मिश्रा, पंकज निगम, गीतेश प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.