गोंडा, जनवरी 3 -- प्रांतीय रक्षक दल जिनको पीआरडी के नाम से जाना जाता है, वर्तमान में इन जवानों को कई प्रमुख समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ भागदौड़ और खड़े होकर दस से बारह घंटे ड्यूटी और दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई में कम मानदेय पर परिवार का जीविकोपार्जन करना जवानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पीआरडी जवानों को 500 रुपए प्रतिदिन के मानदेय में गुजारा करना होता है। इससे पहले उन्हें 395 रुपए ही मिलते थे। गोण्डा। चाहे सर्दी हो या बरसात प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान बिना सुरक्षा संसाधन के अपनी जान की परवाह किए बिना जिले में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं। पीआरडी अपनी ड्यूटी तो पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं लेकिन इन जवानों को ही ड्यूटी निभाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी, ड्यूटी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.