गोंडा, नवम्बर 8 -- जिले में इस बार धान खरीद के लिए 99 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन पर किसानों से 2369 रुपये प्रति कुंतल की दर से धान खरीदा जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह में 15 किसानों से करीब 85 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। विभाग ने इस साल जिले में एक लाख 18 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है। लेकिन कुदरत की मार ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से उसमें नमी बढ़ गई है। हिन्दुस्तान बोले गोण्डा मुहिम के तहत किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि धान की गुणवत्ता कम होने पर भी धान की खरीद की जाए। नुकसान झेल रहे किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए। गोण्डा। जिले में इस साल करीब सवा लाख हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने धान की खेती की है। ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.