गोंडा, अक्टूबर 3 -- विजयदशमी पर रावण दहन के लिए पुतला बनाने वाले कारीगरों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के पुतला कारीगरों ने हिन्दुस्तान के बोले गोंडा मुहिम में अपनी बात रखी। गोण्डा। शारदीय नवरात्रि के बाद विजयदशमी पर आज रावण के पुतले का दहन होगा तो देशभर में असत्य पर सत्य की विजय की पताका लहराएगी। जिलेभर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शहर में पटेलनगर स्थित कारीगर मो. शाहिद, राजू रावण के पुतले बनाने को अंतिम रूप देने में जुटे नजर आए हैं। हिन्दुस्तान के बोले गोंडा मुहिम में शामिल पुतला कारीगरों ने बताया कि पचास साल से रावण- मेघनाद, सोने की लंका, कुंभकरण, तलवार, ढाल आदि बनाने की परंपरा उन्होंने अपने पूर्वजों से सीखी है। इससे अब वह अपने बच्चों तक नहीं पहुंचाना चाह रहे हैं। रावण के पुतले को अ...