गाजीपुर, मार्च 12 -- समस्याओं के समाधान के लिए अफसर कभी संवाद नहीं करते। संवेदनशीलता भी नहीं दिखती कभी। लोगों की सुनवाई भी नहीं हो रही। इसलिए शहीद नगर में मुद्दत से नालियों और सड़कों पर ध्यान नहीं जा रहा है। जलजमाव हर दिन की परेशानी है। गर्मी दस्तक दे चुकी है मगर हैंडपंपों की मरम्मत की साइत नहीं बन पा रही है। बिजली के जर्जर खंभे और तार हर वक्त खतरे की घंटी बजाते हैं। नारकीय माहौल के चलते ग्राम और नगर का फर्क मिट गया लगता है। बाशिंदे परेशान कि किससे करें गुहार? सादात नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार, शहीद नगर की तीन हजार से ज्यादा की आबादी सुविधाओं का अकाल झेल रही है। बाशिंदे समझ नहीं पा रहे कि वे नगर पंचायत में रहते हैं या ग्राम पंचायत में। 'हिन्दुस्तान' के साथ बातचीत के दौरान रमेशचंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि वार्ड में जल निकासी व्यवस्था चरमरा...