गाजीपुर, मार्च 10 -- नगर के सैयदवाड़ा मोहल्ले में स्वच्छता की हवा निकल गई है। जामा मस्जिद के पास कूड़े का ढेर लगा है। काफी संख्या में लोग नमाज के लिए आते हैं। पेयजल की आपूर्ति लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रही है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से रास्ते पर गंदा पानी हर वक्त फैला रहता है। बाशिंदों ने पवित्र माह रमजान में साफ- सफाई के लिए अफसरों से गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं किया गया है। सादात नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 10 सैयदवाड़ा में जामा मस्जिद, इस्लामिया विद्यालय, अरबिया स्कूल के साथ ही साथ छोटी- बड़ी दुकानें हैं। हर वक्त लोगों का आवागमन बना रहता है। क्षेत्र का हाल यह है कि शौचालय पर दो साल से ताला बंद हैं। निवासियों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में अपनी समस्याएं बताईं। दीपू प्रजापति ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.