गाजीपुर, मार्च 5 -- पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के नाम पर बने वार्ड के नागरिकों का पेयजल संकट के कारण बुरा हाल है। वे गर्मी के दिनों की सोचकर तनाव में हैं। क्योंकि, पुरानी पाइप की आपूर्ति में प्रेशर कम होने से कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। सफाई इंतजाम ध्वस्त हैं। अनेक जरूरतमंदों को पीएम-सीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। गड्ढों से भरी सड़क से वाहन गुजारने में भी डर लगता है। नगर पंचायत के जिम्मेदारों की उपेक्षा से लोगबाग खिन्न हैं। सादात नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो शास्त्री नगर में 'हिन्दुस्तान' से बातचीत के दौरान नागरिकों ने समस्याओं की लंबी सूची रख दी। बेचनी देवी ने बताया कि वार्ड में थाने के पास पोखरा बदहाल स्थिति में छोड़ दिया गया है। वहां झाड़- झंखाड़ उग आए हैं। पोखरे का सुंदरीकरण होने से लोगों को बैठने और टहलने की अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.