गाजीपुर, मार्च 17 -- सादात क्षेत्र स्थित बाबा मखदुम की मजार पर दूर- दराज से लोग आकर मन्नतें मांगते हैं। उनके नाम पर ही बाजार का नाम भी पड़ा है। यहां लगभग दो सौ से अधिक छोटी और बड़ी दुकानें हैं। अव्यवस्था के कारण ग्राहक तो परेशान होते हैं, दुकानदारी भी प्रभावित होती है। दुकानों के सामने कीचड़ है, सड़क क्षतिग्रस्त है। धूल उड़ती रहती है, सामान के वाजिब दाम नहीं मिल पाते। पेयजल के इंतजाम नहीं हैं। लाइट की व्यवस्था नहीं होने से शाम को सन्नाटा पसर जाता है। दुकानदारों ने इनके समाधान की मांग की। मखदुमपुर बाजार दर्जनों गांवों का केंद्र है। सुबह से ही लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है। जरूरत के मुताबिक सामान की लोग खरीद करते हैं। दोपहर में सब्जी बाजार सज जाता है। जगह- जगह कूड़े का ढेर, दुर्गंध से लोग जल्दी घरों को रुख करने लगते हैं। यहां के लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.