गाजीपुर, मार्च 6 -- वार्ड का नामकरण महात्मा गांधी के नाम पर कर नगर पंचायत ने भले ही वाहवाही हासिल की हो मगर मौजूदा हाल देख लगता है कि बापू का सिर्फ नाम ही है। यहां अनेक समस्याएं सिर उठाए हुए हैं जबकि कहीं समाधान नहीं दिखता। पेयजल और बिजली आपूर्ति के मुकम्मल इंतजाम नहीं हैं। गंदगी का दिनचर्या से अटूट संबंध बन गया है। सफाईकर्मी कभी नहीं दिखते। जलनिकासी नहीं होती, दुर्गंध का माहौल बना रहता है। इंटरलॉकिंग रोड की ईंटें बिखर गई हैं। आयुष्मान-राशन कार्ड और आवास की भी दरकार है। सादात नगर पंचायत के वार्ड नंबर 05, गांधी नगर में समस्याओं की ढेर दिखती है। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत के दौरान राधिका देवी ने बताया कि वार्ड में लोहे के अधिकांश खंभे जंग लगने से सड़क पर झुक गए हैं। कभी भी गिर सकते हैं। पास से गुजरने में डर लगता है। तीन साल पहले घटना घटी थी। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.