किशनगंज, फरवरी 17 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड की सैकड़ों किसानों के खेतों में विद्युत विभागीय उदासीनता के कारण मकई तथा चाय के खेतों में पटवन नहीं होने से किसानों में मायूसी है। किसान विद्युत कनेक्शन के लिए पिछले छह माह से बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहें है। लेकिन न तो किसानों के खेतों तक विभाग द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है,और न ही किसानो के खेतों तक बिजली पहुंच रही है। मसलन किसानों के द्वारा सैकड़ों एकड़ खेतों में लगाया गया मकई, एवं चाय के खेतों में पानी का सही से पटवन नहीं हो पा रहा है। और फसल सूखने के कगार पर है। किसान नरेश सिंह,महादेव प्रसाद सिंह,उत्तम प्रसाद सिंह, अनंत लाल सिंह, लालगीरी सिंह,दिवाकर सिंह,संतोष कुमार सिंह,युगल कुमार सिंह आदि किसानो ने बताया की फाला पंचायत वार्ड संख्या छह तथा तीन के धरमभींटा गांव के किस...