एटा, जनवरी 11 -- कासगंज। सोरों के पुरोहितों व स्थानीय लोगों ने कहा कि तीर्थ नगरी में हर रोज हजारों श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान और हरिपदी में गंगा स्नान करने आते हैं। नगर पालिका के साथ ही तीर्थ नगरी को स्वच्छ रखने का दायित्व हर एक नागरिक का है। नगर जब स्वच्छ होगा व हराभरा होगा तो सोरों आने वाले श्रद्धालु सकारात्मक भाव लेकर जाएंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सोमवार को मेला मैदान से सोरों को स्वच्छ व हराभरा रखने का अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान को सामुदायिक भागीदारी के साथ जारी रखना होगा। हरिपदी गंगा का परिक्रमा मार्ग, मेला मैदान, सोरों की गली मोहलों में इस अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने की महती आवश्यकता है। नगर से निकलने वाले कूड़ा-कचरा का निस्तारण भी सही तरीके से होना चाहिए। तीर्थ नगरी को सामुदायिक भागीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.