आगरा, जनवरी 15 -- आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले कासगंज संवाद में आयोजकों ने कहा कि अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच ने संकल्प लिया है कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में अब तक प्रदेश के 29 जनपदों में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है और कासगंज इस संकल्प का 30वां जनपद है। यह आयोजन मंच की निरंतरता और समाज में उसकी गहरी स्वीकार्यता को दर्शाता है। कार्यक्रम के संयोजक निर्मल शास्त्री हैं, जिनके निर्देशन में यह आयोजन संपन्न होगा। श्रीराम कथा का वाचन संत रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया जाएगा, जो अपनी सरल, भावपूर्ण और जीवनोपयोगी शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। कथा प्रतिदिन सायं 3 बजे से रात्रि 7 बजे तक होगी। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रात: पर्यावरण शुद्धि यज्ञ आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से वाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.