आगरा, मार्च 27 -- जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा 'मिशन शक्ति' अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल बनकर उभर रहा है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं में न केवल जागरूकता बढ़ी है, बल्कि उनमें अपने अधिकारों के प्रति सजगता के साथ ही आत्मविश्वास भी विकसित हुआ है। अब जनपद में महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलकर अपनी समस्याएं लेकर थानों में स्थापित की गईं मिशन शक्ति केंद्रों तक पहुंच रही हैं, जहां उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान किया जा रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले कासगंज के तहत आयोजित कि गए संवाद कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षकों और महिला कांस्टेबलों ने अपने प्रयासों को साझा किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पुलि...