आगरा, फरवरी 17 -- जीव विज्ञान को लेकर विद्यार्थियों की सोच आज केवल परीक्षा और अंकों तक सीमित नहीं रह गई है। यह विषय उनके लिए प्रकृति, मानव जीवन और आने वाले समय की चुनौतियों को समझने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। विद्यार्थियों का मानना है कि जीव विज्ञान जीवन की मूल प्रक्रियाओं, विकास और पारिस्थितिकी तंत्र को समझने में अहम भूमिका निभाता है। यह विषय यह स्पष्ट करता है कि प्रकृति में मौजूद प्रत्येक जीव का अपना अलग महत्व है और सभी जीव एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले कासगंज के तहत आयोजित संवाद में छात्रों ने कहा कि, जीव-जंतु विज्ञान की पढ़ाई से यह समझ विकसित होती है कि मानव शरीर कैसे कार्य करता है, रोग कैसे उत्पन्न होते हैं और उनकी रोकथाम कैसे की जा सकती है। यही कारण है कि चिकित्सा, अनुसंधान, जैव-प्रौद्योग...