आगरा, फरवरी 23 -- कासगंज शहर की स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जवाबदेही है। किसी भी शहर की पहचान उसकी सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शौचालयों की स्वच्छता से होती है। स्वच्छ वातावरण न केवल बीमारियों से बचाता है, बल्कि पर्यटन, व्यापार और सामाजिक छवि को भी मजबूत करता है। ऐसे में कासगंज में स्वच्छता को अभियान नहीं, बल्कि स्थायी व्यवस्था के रूप में लागू करने की आवश्यकता है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले कासगंज संवाद में शहर के युवाओं ने स्वच्छता को लेकर अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता का स्तर तभी बेहतर माना जाएगा जब नियमित कूड़ा उठान, सड़क और नालियों की दैनिक सफाई, डस्टबिन की पर्याप्त व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित धुलाई सुनिश्चित हो। हर वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.