वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। पॉश कालोनियों में शुमार साकेत नगर कॉलोनी (नरिया) में स्वच्छ पानी के लिए जैसे 'हाहाकार' की स्थिति है। सीवर और पेयजल की पाइप लाइनें किसी स्थान पर 'एक' हो गईं हैं। इसके चलते घरों में लगे नलों से गंदा पानी आ रहा है। फिलहाल सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। जिनके पास सबमर्सिबल पंप हैं, वे पड़ोसियों को पेयजल मुहैया करा रहे हैं। शीतला माता मंदिर के पास सीवर के पानी का जमाव हो गया है, भक्त ईंटों के सहारे मंदिर में प्रवेश कर पा रहे हैं। ------- संकटमोचन मंदिर के पीछे स्थित साकेत नगर कॉलोनी की लगभग 15 हजार आबादी समस्याओं के कारण सांसत में है। लोगों ने साकेत सेवा समिति बना रखी है, ताकि एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बन सकें। समिति के बैनर तले समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से अनुरोध भी किया जाता है लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.