वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी। सीएम पोर्टल पर की गई शिकायतों का निस्तारण किस तरह हो रहा है, इसका ताजा उदाहरण। शीतल नगर में जलजमाव की गंभीर समस्या से निजात के लिए चाहिए 500 मीटर सीवर लाइन मगर बिछ रही 140 मीटर ही। उसका व्यास भी ऐसा कि भविष्य में पानी निकासी संभव नहीं होगा। इससे किसी घर को जोड़ा भी नहीं जा रहा है। जबकि संबंधित विभाग ने पोर्टल पर सूचना भेज दी कि शिकायत निस्तारित हो गई है। पानी की पाइप लाइन भी नहीं बिछी है। खराब सड़क भी असहज बनाए हुए है। बड़ा लालपुर के पास बसी तरना वार्ड की शीतल नगर कॉलोनी जौनपुर-आजमगढ़ और लखनऊ के हाइवे से सटी हुई है। हाइवे पर सरपट भागते वाहनों को देख कॉलोनी के लोगों को कोफ्त होती है कि उन्हें अब तक चलने लायक भी सड़क मयस्सर नहीं हो सकी। 'हिन्दुस्तान' से अपनी समस्याएं साझा करते हुए नागरिकों ने कहा कि हम प्रशासनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.