वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। परमानंदपुर को नवशहरी बने चार साल बीत चले हैं मगर यहां की गलियां गलियां आज भी बदहाली की गवाही दे रही हैं। सीवर लाइन से उफनती गंदगी और जर्जर रास्तों के गहरे जख्म निवासियों के धैर्य की रोज परीक्षा ले रहे हैं। लोहे के गल चुके बिजली के पोल और अंधेरी गलियां हर कदम पर असुरक्षा का भाव जगाती हैं। नलों का दूषित पानी और चारों ओर कचरे का साम्राज्य नगर निगम की गरिमा धूमिल कर रहा है। सरकारी तंत्र की खामोशी बाशिंदों को अधिक परेशान करने वाली है। तरना वार्ड के परमानंदपुर मोहल्ले में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। निवासियों ने 'हिन्दुस्तान' के साथ बातचीत में अपनी समस्याएं साझा कीं। बताया कि मोहल्ले की सीवर लाइन और जर्जर सड़कों ने जीवन को 'नर्क' बना दिया है। ध्वस्त पाइप लाइन से दूषित पानी और ठप सफाई व्यवस्था ने बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.