वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। गिलट बाजार मोड़ के आगे तीन दशक पहले बनी गौतम गार्डन कॉलोनी अपनी पहचान के लिए कसमसा रही है। संभ्रांत नागरिकों और सेवानिवृत्त अधिकारियों की कॉलोनी के पास 'पॉश' होने का तमगा तो है, लेकिन धरातल पर सुविधाएं नदारद हैं। डेढ़ किमी में फैली कॉलोनी की गलियां पक्की होने की राह देख रही हैं। लोग पानी के कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं, जबकि जलकल पानी दिए बिना ही टैक्स वसूल रहा है। सुरक्षा के नाम पर 'सन्नाटा' है। अधूरी गैस पाइप लाइन विभागीय सुस्ती बयां कर रही है। -------------------- नगर निगम के तरना वार्ड की गौतम गार्डन कॉलोनी में 5 ब्लॉक और 12 लेन हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, 1996 से कॉलोनी का कायाकल्प शुरू हो गया था, लेकिन विडंबना यह है कि दशकों बाद भी यहां की बुनियादी समस्याएं जस की तस हैं।। गौतम गार्डन वेलफेयर सोसाय...