वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। कॉलोनी की एक-दो नहीं, सभी आठों लेन की रोड मुद्दत से बदहाल हैं। पैदल चलें या बाइक से, हिचकोलों से शरीर का एक-एक हिस्सा हिल जाता है। ठोकर लगने या लड़खड़ाने-गिरने का क्रम बना हुआ है। हर साल बरसात के दो-तीन माह जलजमाव लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहती है। पानी का पाइप नहीं है लेकिन 300 मकानों को वाटर टैक्स का बोझ झेलना पड़ता है। जरूरत के मुताबिक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। छुट्टा पशुओं, कुत्तों के चलते माहौल अक्सर असहज रहता है। लोग आश्वासन नहीं, ठोस पहल चाहते हैं। ---------वरुणापार का रमरेपुर नगर निगम का पुराना मोहल्ला है। कॉलोनियों के विस्तार के चलते उसे वार्ड बने भी ढाई दशक बीत चुका है। इसी वार्ड की अंग है बजरंग नगर कॉलोनी। पांडेयपुर काली मंदिर से भक्ति नगर रोड पर बसी कॉलोनी की लगभग एक हजार की आबादी अच्छी सड़...