वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। तरना की पटेल नगर कॉलोनी में विकास की तस्वीर पूरी तरह धुंधली हो चुकी है। यहां की कच्ची सड़कें और जलजमाव न केवल आवाजाही बल्कि बच्चों की शिक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए बाधा बन गया है। बिजली के खंभे न होने से बांस-बल्लियों पर लटके तार और अंधेरे में डूबी गलियां सुरक्षा की दृष्ट से भी खतरनाक हो गई हैं। ठप सफाई व्यवस्था और अधूरी सीवर-पेयजल लाइनों ने जनजीवन को कष्टकारी बना दिया है। दुश्वारियां झेलते-झेलते तंग हो चुके बाशिंदे समस्याओं के जल्द समाधान की गुहार लगा रहे हैं। तरना वार्ड की पटेल नगर कॉलोनी के निवासियों के लिए विकास के कई वादे अब तक अधूरे हैं। सफाई की अनदेखी ने लोगों के जीवन को सांसत में डाल रखा है। कॉलोनीवासियों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में अपनी पीड़ा सुनाई। कहा कि कॉलोनी की मुख्य सड़कें, गलियां कच्ची और...