वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। नवशहरी आशापुर की दैत्रावीर कॉलोनी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। यहां के निवासी कच्ची सड़कें, कीचड़, गंदे पानी और बांस-बल्लियों पर झूलते हाईटेंशन तारों के बीच रहने को मजबूर हैं। पीने को स्वच्छ पानी है न गलियों में रोशनी। न ही सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त होती है। कॉलोनीवासी अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोग प्रशासनिक उपेक्षा के भंवर में फंसे हुए हैं। नगर निगम का हिस्सा होते हुए भी किसी पिछड़े गांव जैसी दुश्वारियां झेल रहे हैं। एक ओर काशी 'स्मार्ट' होने का चोला ओढ़ रही है, वहीं आशापुर की दैत्रावीर कॉलोनी विकास के मानचित्र से ओझल है। निवासियों का सवाल है कि आखिर कब सुधरेगा इस नवशहरी इलाके का नसीब? कॉलोनी के निवासियों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में अपनी पीड़ा साझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.