नई दिल्ली, मई 7 -- वाराणसी। नवशहरी क्षेत्र में शामिल शिवपुर का कादीपुर खुर्द मोहल्ला आज दुर्दशा झेल रहा है। यहां के रहवासियों ने 'हिन्दुस्तान' के साथ अपनी समस्याएं साझा कीं। शेखर यादव, सुरेंद्र यादव बोले, नगर निगम की सीमा में होने के बावजूद यहां की घनी आबादी कच्ची सड़कों, सीवर नेटवर्क के अभाव और गंदगी के बीच जीने को मजबूर है। स्थिति यह है कि पूरे मोहल्ले में पाइप लाइन न होने से पेयजल का गंभीर संकट है। यहां न कूड़ा गाड़ी पहुंचती हैं और न ही जलजमाव से निजात मिलती है। पवन पांडेय और राजू लाल ने कहा कि मोहल्ले में विकास की किरणें जैसे आधे रास्ते में ही दम तोड़ चुकी हैं। नगर निगम की सीमा में होने के बावजूद यहां का एक बड़ा हिस्सा आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। राजेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, सुनील यादव बोले, जहां मोहल्ले के एक हिस्से में सुविधाएं...