वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी। शुद्ध पेयजल के मानक मिलने दूर, यहां पूरा भूगर्भ जल हरा हो गया है। 390 फीट तक बोरिंग के बाद भी स्वच्छ पानी नहीं निकल रहा है। मंडुवाडीह वार्ड की नवशहरी कॉलोनी में त्वचा एवं पेट से जुड़ी बीमारियां गंभीर हो चली हैं। तनावग्रस्त बाशिंदे कई माह से इस समस्या से घिरे हुए हैं। महिलाओं के शरीर पर उभरे चकत्ते समस्या की गंभीरता बयां कर रहे हैं। विडंबना यह कि जानकारी के बाद भी समाधान की ठोस पहल गायब है। सीवर, सड़क और सफाई की समस्याएं भी यहां गंभीर हैं। ---------------- मंडुवाडीह वार्ड की न्यू मानिकपुर कॉलोनी के बाशिंदों के लिए पक्की सड़क, साफ पानी और रोशनी जैसी बुनियादी जरूरतें हसीन सपना हैं। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पेयजल के नाम पर हरा पानी और कच्चे रास्ते हमारी नियति बन गए हैं। अंजली श्रीवास्तव ने...