भागलपुर, मार्च 31 -- प्रस्तुति: ओमप्रकाश अम्बुज, मोना कश्यप चैत्र महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। लेकिन इस बढ़ती गर्मी के बीच सबसे बड़ी चिंता जिस मुद्दे को लेकर सामने आ रही है, वह हैशुद्ध पेयजल की कमी। कटिहार शहर, जो जिले का प्रमुख व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्र है, आज प्यास की समस्या से जूझता नजर आ रहा है।हर दिन हजारों लोग गांवों और दूर-दराज के इलाकों से शहर पहुंचते हैं। कोई इलाज के लिए, कोई न्याय के लिए तो कोई रोजी-रोटी की तलाश में। लेकिन शहर में कदम रखते ही उन्हें सबसे पहले जिस परेशानी से जूझना पड़ता है, वह है पानी।शहर के प्रमुख चिकित्सा क्षेत्र लाइन विनोदपुर रोड और मिरचाईबाड़ी में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। यहां रोजाना सैकड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.