भागलपुर, फरवरी 10 -- - प्रस्तुति: ओमप्रकाश अम्बुज, मोना कश्यप कटिहार शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान रहे सरकारी पोखरों को लेकर अब नई उम्मीद और चिंता दोनों साथ-साथ दिखाई दे रही है। शहर के विजय बाबू पोखर, तीन गछिया पोखर, बड़ी दुर्गा स्थान पोखर और इनडोर स्टेडियम परिसर स्थित पोखरों को विकसित कर बोटिंग, तैराकी प्रशिक्षण और रोजगार सृजन की योजना पर चर्चा तेज हो गई है। शहरवासियों का मानना है कि यदि इन पोखरों का समुचित विकास किया जाए तो यह पर्यटन, रोजगार और आपदा प्रबंधन-तीनों दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन पोखरों में बोटिंग की व्यवस्था शुरू की जाए और तैराकी प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाए तो युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही बाढ़ के समय प्रशिक्षित तैराक और गोताखोर आपदा राहत कार्य में अहम ...