एटा, मार्च 24 -- नवरात्र का पर्व चल रहा है इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, शहरों और गांवों में धार्मिक आयोजन होते हैं, दुर्गा पंडाल सजाए जाते हैं और जगह-जगह मेले का आयोजन होता है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। चुनौती को महिला पुलिसकर्मी काफी बखूबी से निभा रही है। मंदिर पर आने वाले भक्तों को परिवार की तरह मानकर सुरक्षा कर रही है साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी पैदा कर रही है। बोले एटा के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी बात रखी। नवरात्र के दौरान महिला पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहती हैं। मंदिरों, पंडालों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर उनकी विशेष तैनाती की गई हैं। सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिसकर्मी अहम भूमिका निभा रह...