एटा, मार्च 13 -- टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के बाद देशभर में युवाओं में खेलों और खासकर क्रिकेट के प्रति रुचि तेजी से बढ़ी है। भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत ने जिले के युवाओं में जोश और उत्साह पैदा कर दिया है। कई युवा अब क्रिकेट सहित अन्य खेलों में अपना भविष्य बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अब जनपद के खेल मैदानों में युवाओं की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले एटा के तहत इन खिलाड़ियों का मन टटोला तो इन्होंने अपने करियर के बारे में जानकारी दी। छोटे शहरों और कस्बों से लेकर बड़े महानगरों तक हर जगह युवाओं में क्रिकेटर बनने का सपना फिर से जीवंत होता दिखाई दे रहा है। मैदानों में सुबह-शाम युवाओं की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि भारत की जीत से आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने का काम किया है। जहां पर युवाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.