एटा, मार्च 11 -- ताइक्वांडो बच्चों और युवाओं के लिए केवल खेल नहीं बल्कि सुरक्षा, आत्मविश्वास व अनुशासन का माध्यम बन चुका है। वह खेल है जो आज बड़ी संख्या में बच्चे इस खेल से जुड़ रहे हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर देश और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। कई बच्चों पुरस्कार जीतकर इस विद्यालय के साथ-साथ माता पिता का नाम रोशन किया है। हाल ही में एटा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ प्रतियोगिता हुई। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले एटा के तहत संवाद में खिलाड़ियों के अलावा अभिभावक और स्कूल संचालकों ने अपनी बात खुलकर रखी। ताइक्वांडो एक प्रसिद्ध मार्शल आर्ट है जिसकी शुरुआत दक्षिण कोरिया में हुई थी। यह खेल शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ मन को भी सशक्त बनाता है। इसमें पैरों और हाथों की विशेष तकनीकों से आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जाते हैं। यही कारण है कि...