आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज नगरपालिका के शिवनगर उत्तरी मोहल्ले की तस्वीर अब बदल गई है। कूड़ा-करकट नजर नहीं आ रहा हैं। सफाई अभियान शुरू होने के बाद से पूरा मोहल्ला चमकने लगा है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले आजमगढ़' के मंच पर बिलरियागंज नगरपालिका के शिवनगर उत्तरी मोहल्ले के लोगों ने गंदगी और नालियों के जाम होने की समस्या को जोरदार ढंग से उठाया था। अखबार ने छह मार्च 2026 के अंक में 'दुश्वारियों का हल्ला, महादेव के भरोसे मोहल्ला' शीर्षक से शिवनगर उत्तरी मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और नगरपालिका प्रशासन को सफाई कराने का निर्देश दिया। बिलरियागंज नगरपालिका के ईओ ने बताया कि शिवनगर उत्तरी मोहल्ले में जगह-जगह कूड़ों का ढेर लगा रहता था। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.