आजमगढ़, मार्च 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के तकिया में सजे ईद बाजार की सड़कें और गलिया चमकने लगी हैं। बाजार से कूड़ा, कचरा उठाने और नालियों की सफाई के लिए शुक्रवार को भोर से शाम तक तीन बार अभियान चलाया गया। इसके साथ बाजार में वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। दोनों तरफ तिराहों पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।इससे शुक्रवार को बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ को बड़ी राहत मिली। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले आजमगढ़' के मंच पर लोगों ने मुस्लिम बहुल तकिया इलाके में सजे ईद बाजार में गंदगी और भीड़ में वाहनों के आने से हो रही परेशानी को जोरदार ढंग से उठाया था। उनका कहना था कि शहर के तकिया, कोट, बाजबहादुर सहित अन्य क्षेत्रों में ईद का बाजार सजा है। इस इलाके में अभी तक सफाई नहीं कराई जा रही है।वाहनों क...