आजमगढ़, मार्च 20 -- हर के तकिया, कोट, बाज बहादुर समेत अन्य क्षेत्रों में ईद के बाजार गुरुवार देर रात तक गुलजार रहे। भीड़ के बीच ग्राहकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। तकिया बाजार में 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में मो. अज्जम ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या खराब रोड की है। कोट चौराहा से किला की तरफ का रास्ता बहुत खराब है। पक्की सड़क उखड़ चुकी है। दुकानदारों से लेकर खरीदारी के लिए आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। बोले, महिलाओं की भीड़ ईद की खरीदारी करने निकलती है। उनके गिरने की नौबत आ जाती है। महीनों से खराब सड़क की शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मो. सेराज ने बताया कि तकिया बाजार और इससे जुड़ी रोड पर सबसे ज्यादा दिक्कत पार्किंग न होने से है। इस घने बाजार में कहीं भी खाली जगह नहीं मिलती। गलियों की दुकानों तक बाइक और स्कूटी...