रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता। एदलहातू वार्ड नंबर-3 स्थित शिवपुरम रोड नंबर-2 में दस वर्षों से जमे नाली के गंदे पानी की निकासी की गई। इस संबंध में आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले रांची कार्यक्रम के तहत 12 मार्च को खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद स्थानीय वार्ड पार्षद बसंती लकड़ा ने संज्ञान लेते हुए सड़क किनारे जेसीबी से खुदाई कर वर्षों से जमे हुए पानी की निकासी कराई। साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि इलाके में जल्द ही सीवरेज भी शुरू हो जाएगी। शिवपुरम रोड नंबर-2 में रहने वाली लगभग पंद्रह हजार की आबादी पिछले दस वर्षों से इलाके में जमे नालियों के गंदे पानी से परेशान थी। जलजमाव के कारण बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। महिलाओं ने बताया कि गंदे पानी की दुर्गंध और बदबू से बच्चों को उल्टी हो रही थी। मच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.