अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कलक्ट्रेट में जल्द ही निर्भया सेल खुलेगा और बेबी फीडिंग रूम भी शुरू होगा। मंगलवार को डीएम ने कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए इस संबंध में निर्देश दिए। एसएलओ कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोका गया। बता दें कि हिन्दुस्तान ने बोले अलीगढ़ में कलक्ट्रेट में गंदगी रहने व बेबी फीडिंग रूम पर ताला लटके रहने का मुद्दा उठाया था। डीएम संजीव रंजन ने राजस्व अभिलेखागार का जायजा लेते हुए आआरके विनोद कुमार से राजस्व अभिलेखों एवं प्रतिदिन आने वाले आवेदनों के बारे में जानकारी की। जिस पर बताया गया कि प्रतिदिन 100 के लगभग आवेदन प्राप्त होते हैं जिसके सापेक्ष 80-90 का निस्तारण करा दिया जाता है। उन्होंने राजस्व अभिलेखों का बस्ता खुलवाकर भी देखा और बस्ते में अवस्थित अभिलेखों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.