अयोध्या, मार्च 23 -- राम नगरी में प्रतिदिन लाखों यात्री रेल से आते जाते हैं लेकिन राम नगरी के वैभव के अनुरूप स्टेशनों पर सुविधा नहीं मिलने से यात्रियों को निराशा होती है। जनपद में अयोध्या धाम,अयोध्या कैंट,पटरंगा रुदौली समेत अन्य स्टेशनों पर प्रतिदिन लाखों लोगों का आवागमन होता है। लेकिन इन स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधा का टोटा लगा रहता है। कहीं टिकट काउंटर कम होने की वजह से यात्रियों को घंटो लाइन में लगा रहना पड़ता है तो कहीं स्टेशन परिसर में खड़े ऑटो चालक ज्यादा किराया वसूल लेते हैं तो कहीं गर्मी के दिनों में पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी मयस्सर नहीं हो पा रही है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण के बाद देश-विदेश से श्रद्धालुओं और यात्रिय...