अयोध्या, फरवरी 13 -- सूबे की पूर्ववर्ती सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाली प्रमुख साप्ताहिक बाजारों में दुकानदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरस हाट का निर्माण विभिन्न निधियों से करवाया था। लेकिन आज इनका प्रयोग न होने के चलते लाखों रूपये की लागत से बनी ये हाट निष्प्रयोज्य साबित हो रही हैं। लाखों रूपये की लागत से बनाई गयी सरस हाट आज पूरी तरह अतिक्रमण का शिकार हो चुके हैं। आज इन हॉट बाजारों में कोई भैंस बांध,रहा है तो कोई कंडा पाथकर कब्जा जमाये हुए हैं। विकास खंड मिल्कीपुर स्थित पांच नंबर चौराहे पर स्थित पूर्व मंत्री व वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद के आवास के बगल ही दुकानदारों की सुविधा के लिए बनाई गई हॉट पूरी तरह अतिक्रमण से कराह रही है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। ग्रामीणों को शुद्ध ताजा सब्जी,फल,खाद्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.