अयोध्या, अप्रैल 1 -- मौसम का मिजाज बदलने के साथ पारे ऊपर चढ़ने लगा है। गांव से शहर तक मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है और संक्रामक बीमारियों ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। रोजाना ओपीडी में संक्रमण जनित बीमारियों के मरीज आ रहे हैं और इनकी संख्या दिनों दिन बढ़ने लगी है। मेडिकल कालेज से लेकर जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर बीमारों की कतार लग रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है,मगर अस्पतालों में डाक्टर ही नहीं स्टाफ की भी कमी है। विशषज्ञ डाक्टरों का टोटा बना हुआ है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। गर्मियों की दस्तक के साथ मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है। रात का सोना हराम हो रहा है। अगरबत्ती और रिफिल भी अब अपना समुचित प्रभाव नहीं दिखा पा रही। संक्रमण से होने वाली बीमारियों का खतरा भी शुरू हो गया है।...