अयोध्या, फरवरी 23 -- परिवहन विभाग यात्रियों को बस स्टेशनों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का दावा भले ही करता हो लेकिन अयोध्या कैंट स्थित बस अड्डा की बदहाली इन दावों की पोल खोल रहा है। अयोध्या स्थित बस अड्डा से लखनऊ,बाराबंकी,सुल्तानपुर सहित अन्य जनपदों के लिए बसें संचालित की जाती हैं। इन बसों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है लेकिन यहां यात्रियों को मिलने वाली सुविधा न के बराबर है। अयोध्या कैंट बस अड्डे पर पेयजल,शौचालय,साफ-सफाई,यात्रियों के बैठने की सुविधा न के बराबर है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। शहर का बस अड्डा किसी भी नगर की रफ्तार का आईना होता है,लेकिन यहां की हालत कई सवाल खड़े कर रही हैं। अयोध्या - फैजाबाद शहर का बस अड्डा रोजाना करीब 11 से 12 हजार यात्रियों की आवाजाही का एक केंद्र है,लेकिन यहां की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.