अयोध्या, मार्च 26 -- ईरान पर हमले को लेकर उपजे हालात के कारण रसोई गैस की किल्लत अब आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है। मांग और आपूर्ति में संतुलन न बन पाने के कारण व्यावसायिक गैस सिलेडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही। इससे शहर का खान-पान कारोबार और होटल-रेस्टोरेंट तक प्रभावित हो रहे हैं। जनपद की प्रमुख बाजारों में रसोई सिलेंडर या कामर्शियल सिलेंडर के सहारे ठेले पर चाय, बाटी-चोखा, पूड़ी सब्जी की दुकान चलाने वाले करीब एक चौथाई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल और रेस्टोरेंट में भोजन और जलपान बनाने में दिक्कत आ रही है,जिसके कारण यहां काम करने वाले मजदूर प्रभावित हैं। व्यवसयिक गैस सिलेंडर मिल नहीं पा रहा है और संचालकों को कोयला अथवा लकड़ी या फिर इलेक्ट्रिक भट...