अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या जनपद के सार्वजनिक परिषदीय,माध्यमिक,कंपोजिट विद्यालयों में शौचालय की साफ-सफाई की व्यवस्था की स्थिति मिश्रित है। कुछ स्कूल में शौचालय जर्जर हालत में हैं। जनपद के इन विद्यालयों मे पढ़ने वाले बालक बालिकाओं के लिए शौचालय तो बनाये गये हैं लेकिन कहीं गंदगी का अंबार लगा है तो कहीं शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं। कहीं विद्यालय में बीते तीन माह से भी अधिक समय से सफाई कर्मी के न आने के कारण विद्यालय के शिक्षकों को अपनी तरफ से सफाई की व्यवस्था करानी पड़ रही है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बेटियों की शिक्षा और स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावों की हकीकत बेहद चिंताजनक है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक,कंपोजिट स्तर तक की पड़ताल में सामने आया क...