अयोध्या, मार्च 17 -- वैश्विक पर्यटन नगरी की राह पर अग्रसर अयोध्या के नगर निगम क्षेत्र में 200 से ज्यादा मोहल्ले और 40 से अधिक कॉलोनियां आंकी जाती हैं। आसपास के 41 गांव भी अब निगम क्षेत्र के दायरे में शामिल हो गए हैं। 60 वार्डों में विभक्त अयोध्या नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में रोजाना साफ़-सफाई और चूना का छिड़काव होना चाहिए मगर स्वच्छता अभियान का ज्यादातर जोर मुख्य मार्गों और वीआईपी इलाकों तक सिमटा रहता है। गलियों की ओर बढ़ते हुए साफ-सफाई की धार कुंद होने लगती है। नालियों की सफाई तो कभी-कभी होती है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। स्वच्छता अभियान के तहत अयोध्या को अव्वल बनाने के लिए कई बार सर्वे अभियान चल चुका है। साफ-सफाई के निमित्त मशीनीकृत उपकरणों की खरीद की गई है। मगर स्वछता अभियान परवान नहीं चढ़ पाया। अभी भी कई मोहल्...