अयोध्या, दिसम्बर 14 -- नगर निगम अयोध्या क्षेत्र के अन्तर्गत 60 वार्ड आते हैं। साढ़े तीन लाख से अधिक की आबादी वाले नगर निगम क्षेत्र में 55000 से अधिक मकान हैं। सफाई व्यवस्था में पहले से सुधार तो हुआ है। लेकिन कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम के पास पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है। मोहल्लों से निकलने वाले कूड़े को फेंकने के लिए अधिकतर वार्डों में कूड़ा अड्डा नहीं है। इसके चलते खाली पड़े स्थानों या लोगों के घरों के सामने सड़क पर कूड़ा एकत्र किया जाता है। कुछ मोहल्लों में रोजाना उठान न होने से समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए मोहल्लों में सफाई कर्मियों के पास हाथ के ठेले नहीं है। कई कूड़ा गाड़ियां खराब पड़ी हैं। इस समस्या का उल्लेख जून में बोले अयोध्या मुहिम के तहत प्रकाशित अंक में किया गया था लेकिन आज भी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.