अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- जिले की बाजारों में चोरी छिपे दुकानदार चायनीज मांझे की बिक्री करते रहते हैं। सामान्य मांझा की तुलना में चायनीज मांझा का दाम अधिक होता है। लेकिन इसकी मजबूती को देखते हुए लोग इसे पतंग उड़ाने में करते हैं। पतंग प्रतियोगिता में ऐसे चायनीज मांझा का प्रयोग आसानी से देखा जा सकता है, लेकिन इस पर अंकुश लगाने को लेकर कोई खास गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान तो चलता है, लेकिन इसमें महज औपचारिकता ही निभाई जाती है। इस वर्ष तो अब तक चायनीज मांझा से कोई हादसे नहीं हुए, लेकिन विगत वर्ष खतरनाक मांझा की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए थे। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। चाइनीज मांझा न सिर्फ हादसे का सबब बन रहे, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।...